विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद वाले ध्यान दें! 27 और 28 सितंबर को 24 घंटे ठप रहेगी जलापूर्ति, कई इलाके होंगे प्रभावित

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:58 PM (IST)

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) 27 सितंबर सुबह 10 बजे से 28 सितंबर सुबह 10 बजे तक रेनीवेल जलापूर्ति लाइन नंबर एक को 24 घंटे के लिए बंद रखेगा।

आज से 24 घंटे कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति। AI जनरेटेड

आज से 24 घंटे कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति। AI जनरेटेड

HighLights

  1. एफएमडीए 27 सितंबर से 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद करेगा।

  2. रेनीवेल लाइन नंबर एक पर अंतिम कनेक्शन का कार्य किया जाएगा।

  3. बल्लभगढ़, सोहना रोड के पास कई क्षेत्रों में पानी प्रभावित रहेगा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा रेनीवेल जलापूर्ति लाइन नंबर एक को 27 सितंबर सुबह 10 बजे से 28 सितंबर सुबह 10 बजे तक 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान पाइपलाइन के अंतिम कनेक्शन का कार्य किया जाएगा।

यह शटडाउन मोहना रोड पर सिटी पार्क, बल्लभगढ़ के पास और सोहना रोड पर उत्तरी रेलवे ट्रैक के पास स्थानांतरित की गई पाइपलाइन के कनेक्शन कार्य को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है।

दरअसल, बल्लभगढ़ एलिवेटेड रोड और सोहना आरओबी के फाउंडेशन कार्य की प्रस्तावित एलाइनमेंट में मौजूदा जलापूर्ति पाइपलाइन आ रही थी। इसके चलते संबंधित एजेंसियों द्वारा पाइपलाइन को स्थानांतरित किया गया है।

पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है और अब दोनों स्थानों पर अंतिम कनेक्शन का कार्य किया जाना है।

इस शटडाउन के दौरान सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-25, सेक्टर-58, सेक्टर-55, गौंची, शहीद पार्क, जेसीएच चौक, पंचायत भवन, जैन कालोनी, भीम बाग, सुभाष कालोनी, ऊंचा गांव, मिल्क प्लांट और प्रेमनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।