Move to Jagran APP

निगम मुख्यालय पहुंचने लगा पेयजल का रोष

अभी गर्मी की शुरुआत हुई है और लोग पेयजल को तरसने लगे हैं। एनआइटी के विभिन्न क्षेत्रों और कालेानियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग रोष प्रकट करने को निगम मुख्यालय पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:54 AM (IST)
निगम मुख्यालय पहुंचने 
लगा पेयजल का रोष
निगम मुख्यालय पहुंचने लगा पेयजल का रोष

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : अभी गर्मी की शुरुआत हुई है और लोग पेयजल को तरसने लगे हैं। एनआइटी के विभिन्न क्षेत्रों और कालोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग रोष प्रकट करने को निगम मुख्यालय पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सैनिक कालोनी भाग दो, जे ब्लाक, एनआइटी पांच नंबर बी ब्लाक, दो नंबर डी ब्लाक विडोहोम, दो नंबर एफ ब्लाक तथा एसजीएम नगर के लोग निगम मुख्यालय पहुंचे और रोष जताया। बड़ी संख्या में आई महिलाएं इस बात से खफा थीं कि शिकायत के बाद भी पानी की आपूर्ति सही नहीं हो पा रही है।

loksabha election banner

बता दें कि सैनिक कालोनी में पानी की समस्या तो बहुत पुरानी है। पार्षद राकेश भड़ाना भी इस मुद्दे पर निगमायुक्त को स्थिति से अवगत करा चुके हैं। उन्होंने नगर निगम सदन की बैठक में भी पेयजल का मुद्दा उठाया था, मगर अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया। अब बृहस्पतिवार को सैनिक कालोनी से आईं माधुरी मिश्रा, दलबीर सिंह, शीतल, कुलविद्र और अंशु ने निगमायुक्त अनीता यादव से पेयजल के मुद्दे पर मुलाकात की और समस्या के समाधान की मांग की। इन लोगों की मांग पर बृहस्पतिवार दोपहर को सैनिक कालोनी में टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। हमारे क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति का सिस्टम बिगड़ा हुआ है। कई बार नगर निगम में शिकायत की है। सुधार नहीं किया गया है।

-विनोद चोपड़ा, पांच नंबर बी ब्लाक निवासी। जिन क्षेत्रों से पेयजल आपूर्ति की शिकायतें आ रही है। हम वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि पेयजल आपूर्ति ठीक रहे। कमियों को दूर किया जा रहा है। सभी एसडीओ और जेई (कनिष्ठ अभियंताओं) को हिदायत दी गई है कि शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करें।

-अनीता यादव, निगमायुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.