Move to Jagran APP

रोडवेज के 14 कर्मी भेजे गए जेल

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए शनिवार सुबह 4 बजे धरने पर बैठे 14 कर्मचारियों को पुलिस ने एस्मा के तहत गिरफ्तार

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 07:24 PM (IST)
रोडवेज के 14 कर्मी भेजे गए जेल
रोडवेज के 14 कर्मी भेजे गए जेल

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए शनिवार सुबह 4 बजे धरने पर बैठे 14 कर्मचारियों को पुलिस ने एस्मा के तहत गिरफ्तार कर लिया और उन्हें इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया।

loksabha election banner

बता दें कि पुलिस रोडवेज के 44 कर्मचारियों को पहले गिरफ्तार किया था, तब उन्हें पुलिस उपायुक्त की अदालत में पेश किया। वहां पर कर्मचारियों ने जमानत के दौरान शपथ पत्र लिखकर दिया था कि वे आगे हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। यदि शामिल हों, तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है। सरकार ने एस्मा पहले से ही लगाया हुआ है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल को लेकर कच्चे चालकों को भी बसें नहीं चलाने दी। कर्मचारियों की इस कार्रवाई से प्रशासन खिन्न हो गया। प्रशासन ने शनिवार सुबह 4 बजे पुलिस को बुलाकर मौके पर भूख हड़ताल पर बैठे 15 शिक्षकों को खदेड़ दिया और रोडवेज के 14 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके से दरी, बैनर और माइक को भी उठाकर ले गई। ये कार्रवाई बल्लभगढ़ के एसीपी बलवीर ¨सह के नेतृत्व में की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई की सर्वकर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने आलोचना की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, विधायक सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा से कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अपना-अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कहा है। गिरफ्तार किए नेताओं में जितेंद्र धनखड़, कर्मचंद देसवाल, जय ¨सह गिल, प्रदीप ¨सह, राम आसरे आदि प्रमुख हैं। प्रशासन ने बस चलाने के लिए प्राइवेट को लगा लिया। इनमें सवारियां नहीं बैठी। पूरे दिन में तीन बस ही डिपो से निकल पाई। हरियाणा रोडवेज बसों की हड़ताल होने के कारण दूर-दराज जाने के लिए बस नहीं मिल रही हैं। यात्री परेशान हैं, सरकार को कोई ¨चता नहीं है।

-पवन कुमार वशिष्ठ मुझे दिल्ली जाने के लिए अड्डे पर बैठे हुए दो घंटे बीत चुके हैं। अभी तक एक भी बस नहीं निकली है और न ही किसी दूसरे प्रदेश की आई है।

-प्रीतम हमने सरकारी और प्राइवेट 45 बसों को चलाया है। एस्मा को तोड़ने पर 14 कर्मचारी गिरफ्तार किए हैं। जो भी कर्मचारी एस्मा को तोड़ेगा, उसे गिरफ्तार कराएंगे।

-भूपेंद्र ¨सह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.