विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फल-सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, आलू 14 तो प्याज 40 रुपये Kg, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:53 AM (IST)

फरीदाबाद में सब्जियों और फलों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है, खासकर सेब के दाम थोक में 20 से 120 ...और पढ़ें

मंडी में सब्जियों और फलों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी।

मंडी में सब्जियों और फलों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी।

HighLights

  1. फरीदाबाद में सब्जियों और फलों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी।

  2. सेब के दाम थोक ₹20-120, खुदरा ₹100-120 प्रति किलो।

  3. आलू, प्याज, टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दाम भी अस्थिर।

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। सब्जियों व फलों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतर सब्जियों के दाम कुछ बढ़ गए हैं। कई फलों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

वहीं, इस समय मार्केट में सेब खूब आ रहा है लेकिन, इसके दाम थोक के भाव में 20 से 120 रुपये प्रति किलो हैं।

उधर, आलू, प्याज, टमाटर, घिया सहित अन्य सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। वैसे अन्य सालों के मुकाबले इन दिनों में सेब के दाम अधिक नहीं रहते थे लेकिन, इस बार तो जब से सेब आया है तभी से दाम अधिक है। खुली मार्केट में सेब 100 से 120 रुपये तक प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

फल के थोक के दाम प्रति किलो में
फल दाम (₹ प्रति किलो)
सेब 20 - 120
अनार 15 - 130
अमरूद 30 - 80
मौसमी 25 - 30
सिंघाड़ा 20 - 22
तरबूज 20
संतरा 50 - 70
सब्जियों के दाम प्रति किलो में
सब्जी दाम (₹ प्रति किलो)
आलू 4 - 14
प्याज 32 - 40
टमाटर 17 - 35
बैंगन 8 - 20
घिया 5 - 12
खीरा 10 - 25
मूली 5 - 20
गोभी 15 - 28
परमल 40