विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: भतीजी के झूठे आरोपों से परेशान चाचा ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई आपबीती

Published: Sat, 28 Feb 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र में एक चाचा ने भतीजी के छेड़छाड़ के झूठे आरोपों से परेशान होकर जंगल में ...और पढ़ें

फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र में एक चाचा ने भतीजी के छेड़छाड़ के झूठे आरोपों से परेशान होकर जंगल में आत्महत्या कर ली। फाइल फोटो

फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र में एक चाचा ने भतीजी के छेड़छाड़ के झूठे आरोपों से परेशान होकर जंगल में आत्महत्या कर ली। फाइल फोटो

HighLights

  1. भतीजी के छेड़छाड़ के आरोपों से परेशान चाचा ने की आत्महत्या।

  2. मरने से पहले वीडियो बनाकर पांच लोगों को ठहराया जिम्मेदार।

  3. पुलिस ने आरोपी भतीजी सहित पांच पर मामला दर्ज किया।

फरीदाबाद (सुभाष डागर)। छांयसा थाना इलाके के एक गांव के चाचा ने अपनी भतीजी के छेड़छाड़ के आरोपों से परेशान होकर जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।

वीडियो में मृतक ने कहा कि भतीजी के छेड़छाड़ के झूठे आरोपों के बाद वह समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। वह अपने परिवार का अच्छे से गुजारा कर रहा था, लेकिन उसके भाई के परिवार को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए उसकी भतीजी और चार अन्य रिश्तेदार उसे रोजाना परेशान करते थे।

आत्महत्या करने पर मजबूर

इन लोगों ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया। उसकी मौत के लिए पांच लोग जिम्मेदार हैं। उसने यह वीडियो अपने परिवार को भेजा। वह अटाली गांव के जंगल में गया और एक मंदिर के पास पेड़ से लटक गया। वीडियो देखकर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो वह लटका हुआ मिला। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को फंदे से उतारा और बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। आरोपी भतीजी समेत पांच लोगों के खिलाफ उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले के बाद एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें की निलंबित, एडवाइजरी जारी