Move to Jagran APP

नीम का पौधा रोपकर परिवहन मंत्री ने शुरू किया हरा-भरा अभियान

परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रक्षा बंधन के मौके पर सोमवार को नीम का पौधा लगा कर हराभरा अभियान शुरू किया। इस मौके पर करीब 100 लोगों ने नीम जामुन अमलतास के पौधे रोपे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 04:20 PM (IST)
नीम का पौधा रोपकर परिवहन मंत्री ने शुरू किया हरा-भरा अभियान
नीम का पौधा रोपकर परिवहन मंत्री ने शुरू किया हरा-भरा अभियान

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रक्षाबंधन पर नीम का पौधा रोपकर हरा-भरा अभियान शुरू किया। करीब 100 लोगों ने नीम, जामुन व अमलतास के पौधे रोपे। मंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश में हरा-भरा अभियान के तहत मानसून में दो लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसे भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य पौधा रोपता है और जब पौधा पेड़ बन जाता है, तो उसकी छाया में बैठने से आत्म संतुष्टि मिलती है। पौधे लगाने से ही शहर के बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकता है। इनसे शुद्ध आक्सीजन मिलती है। इसलिए हर नागरिक को प्रतिवर्ष एक पौधा रोपकर उसका पालन-पोषण करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, अशोक शर्मा और विनोद अग्रवाल मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.