अपराध: तिपहिया चालक ने युवक को मारा चाकू
अनाज मंडी में ट्रैफिक जाम के दौरान टक्कर मारने का विरोध करने पर तिपहिया चालक ने मोटरसाइकिल सवार को चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : अनाज मंडी में ट्रैफिक जाम के दौरान टक्कर मारने का विरोध करने पर तिपहिया चालक ने मोटरसाइकिल सवार को चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाष कॉलोनी निवासी आसिफ एक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को मोटरसाइकिल पर पिता दिलशेर के बीमार होने पर उनके लिए अनाज मंडी स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। मंडी वाली सड़क पर अनाज से भरे ट्रक निकलने कारण जाम लगा हुआ था। इस दौरान एक तिपहिया चालक ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने का विरोध करने पर तिपहिया चालक ने मारपीट शुरू कर दी और तिपहिया की सीट के नीचे चाकू निकालकर पेट पर वार कर घायल कर दिया। जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख तिपहिया चालक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। एसीपी बल्लभगढ़ जयवीर राठी ने बताया कि चाकू मारने वाले आरोपित तिपहिया चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होने पर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।