अनाज मंडी के व्यापारी राष्ट्रीय हित में वोट देंगे
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने में अब मात्र 10 दिन का समय बचा है। चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ चुका है।
सुभाष डागर, बल्लभगढ़
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने में अब मात्र 10 दिन का समय बचा है। चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ चुका है। सभी प्रत्याशी सुबह छह बजे से प्रचार करना शुरू कर देते हैं और रात के 10 बजे प्रचार आयोग के चाबुक के डर से बंद करते हैं। चुनाव प्रचार से अनाज मंडी बल्लभगढ़ के व्यापारी भी दूर नहीं हैं। मंडी में सभी पार्टियों के प्रत्याशी व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। यहां के व्यापारी विधानसभा चुनाव में अपना मत किस प्रत्याशी के पक्ष देने जा रहे हैं, उनका मूड जानने के लिए यहां अनाज मंडी में दैनिक जागरण की टीम पहुंची। जो प्रत्याशी शहर के विकास और व्यापारियों के हितों की बात करता हो। स्वयं किसी न किसी तरह से व्यापारियों से जुड़ा रहता हो और उनकी समस्याओं को अच्छी तरह से जानता हो, ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे।
- बिशन बंसल, प्रधान व्यापारी एसोसिएशन अनाज मंडी बल्लभगढ़ अभी तक चुनाव में मुकाबला नहीं बन पा रहा है। अभी भी पुराना खिलाड़ी मजबूत स्थिति में दिखाई देता है। जबकि चुनाव में अब सिर्फ 10 दिन का समय बचा है। दूसरे दूसरे उम्मीदवारों का प्रचार भी दिखाई दे, तभी तो पता चलेगा कि मुकाबला किस-किसके बीच है।
- पुरुषोत्तम डागर, व्यापारी अनाज मंडी बल्लभगढ़ राष्ट्र हित में जो पार्टी काम कर रही है। उसके प्रत्याशी को ही वोट देंगे। क्योंकि देश हित से बड़ा कोई नहीं है। सरकारों की गलत नीतियों को भुगतान सेना को करना पड़ता है।
- बिहारी, व्यापारी अनाज मंडी बल्लभगढ़ व्यापारी अपने हित और अहित को अच्छी तरह से जानते हैं। यही वजह है कि अब व्यापारी चुनाव के पहले दिन से अपनी पसंद के उम्मीदवार का चयन कर लेता है। वे ऐसे उम्मीदवार को वोट देना चाहते हैं, जो लंबे समय से शहर से जुड़ा रहा है। समय-समय पर व्यापारियों के बीच आता रहा हो।
-रवि सिगला, व्यापारी अनाज मंडी बल्लभगढ़