Move to Jagran APP

हड़ताल समाप्त, बसों का संचालन शुरू

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म हो गई और शनिवार को सुबह से ही बसों का विधिवत रूप से संचालन शुरू हो गया

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 02:21 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 02:21 PM (IST)
हड़ताल समाप्त, बसों का  संचालन शुरू
हड़ताल समाप्त, बसों का संचालन शुरू

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म हो गई और शनिवार को सुबह से ही बसों का विधिवत रूप से संचालन शुरू हो गया। सिटी और सदर बसें अपने-अपने रूटों पर दौड़ती हुई दिखाई दी। कर्मचारियों ने 4 नवंबर को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय रैली को भी स्थगित कर दिया है।

loksabha election banner

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा 720 बसों को प्राइवेट परमिट जारी करके संचालन करने के विरोध में और कर्मचारी यूनियन कार्यालयों को फरीदाबाद के रोडवेज महाप्रबंधक द्वारा सील किए जाने के विरोध में 15 नवंबर से हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल पूरे प्रदेश के स्तर पर होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दूर-दराज जाने के लिए लोग अपने वाहनों या फिर दूसरे प्रदेशों की बसों में बैठ कर सफर करते थे। जबकि हरियाणा रोडवेज की बस में शहर के अड्डे से ही बैठ कर जाने की सुविधा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कर्मचारियों को तुरंत हड़ताल समाप्त करने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करके अपना काम शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली

हड़ताल खत्म होने से कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि दिवाली पर्व है और सरकार झुकने के मूड में दिखाई नहीं दे रही थी, ऐसे में कर्मचारियों की नौकरी पर भी तलवार लटक रही थी। बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के भी मूड में थे, पर यूनियन का उन पर दबाव था। किसी भी कर्मचारी पर कोई मुकदमा हड़ताल को लेकर दर्ज नहीं होगा और न ही कोई कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश का सभी ने सम्मान किया है। सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं।

-कर्मचंद देशवाल, चेयरमैन हरियाणा कर्मचारी महासंघ रोडवेज, फरीदाबाद हमने भी कर्मचारियों को दो दिन का नोटिस दे दिया था। नोटिस के बाद ही कर्मचारी काम पर लौटने शुरू हो गए। हाईकोर्ट ने भी हड़ताल खत्म करने के आदेश दे दिए। कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और सभी कर्मचारी अपनी पाली के अनुसार ड्यूटी पर आ रहे हैं।

-भूपेंद्र ¨सह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.