विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौतेले पिता ने दो साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला, फरीदाबाद पुलिस की जांच में खुला हत्या का राज

Published: Thu, 29 Jan 2026 05:35 PM (IST)

फरीदाबाद में एक सौतेले पिता ने अपने दो वर्षीय बेटे की जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी ...और पढ़ें

फरीदाबाद में एक पिता ने अपने दो साल के बेटे को मार डाला। जागरण

फरीदाबाद में एक पिता ने अपने दो साल के बेटे को मार डाला। जागरण

HighLights

  1. सौतेले पिता ने दो वर्षीय बेटे की हत्या की

  2. बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मौत के घाट उतारा

  3. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सीकरी कॉलोनी में सौतेले पिता ने दो वर्षीय बेटे की जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। पत्नी को उसने बताया कि बेटा सीढ़ियों से गिर गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू की। अब पिता को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

रनबीर सिंह नाम का यह आरोपी गांव सिशता जिला हाथरस उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यहां सीकरी मोहल्ला रोड बल्लभगढ़ में रहता है। पूछताछ में सामने आया कि नवंबर 2025 में आरोपी ने एक महिला के साथ शादी की थी। महिला के पहले पति से तीन बच्चे थे।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद अस्पताल के पास से मिला नर कंकाल, दो साल से बंद था कमरा; पुलिस कराएगी डीएनए जांच

बताया गया कि आरोपी बच्चों से नफरत करता था, उसने बच्चों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 25 जनवरी को शाम के समय दो वर्षीय बेटे को घर से बाहर ले गया और किराए के कमरे से कुछ दूरी पर ले जाकर नीचे जमीन पर पटक-पटक कर बच्चे की हत्या कर दी। फिर घर जाकर बता दिया कि बच्चा सीढ़ियों से गिर गया।