फरीदाबाद के सेक्टर-23 में एक घर में सिलिंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
फरीदाबाद के सेक्टर-23 में एक घर में घरेलू सिलेंडर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने ...और पढ़ें
-1792382179037_m.webp)
फरीदाबाद में एक घर में सिलिंडर में लगी आग। जागरण
HighLights
फरीदाबाद के सेक्टर-23 में घरेलू सिलेंडर में लगी आग।
परिवार ने बुझाने का प्रयास किया, फिर दमकल को बुलाया।
दमकल विभाग ने आग बुझाई, कोई जानमाल का नुकसान नहीं।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित मकान में सुबह अचानक से घरेलू सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से पूरे घर में आफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, पहले तो परिवार के सभी सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग नहीं बुझने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
घर में चल रही थी पूजा की तैयारी
सेक्टर-23 में रहने वाले रामनाथ ने बताया कि सुबह घर में कंजक पूजन की तैयारी चल रही थी। इस दौरान घरेलू सिलिंडर में एक दम से आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
इसके बाद परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर आए तो दमकल विभाग को सूचना दे दी गई। आग लगने से किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।
