पहली बार पड़ा घना कोहरा रबी की फसल को लाभ
सर्दी के मौसम का बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा कोहरा था। फसलों के लिए कोहरा को अच्छा बताया जा रहा है। जबकि कोहरा से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप रही। बहुत कम दूरी तक दिखाई देने के कारण लोग काम-काज के लिए देरी से निकले।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा बृहस्पतिवार को पड़ा। फसलों के लिए कोहरा को अच्छा बताया जा रहा है, पर कोहरा ने जन-जीवन पर भी असर डाला। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप रही, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख रास्तों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिखाई दिया। ²श्यता कम होने के चलते सड़कों पर वाहन की हेड लाइट जलती नजर आई। फसलों के लिए लाभदायक
रबी की फसल गेहूं, सरसों, जौ, चना के लिए ज्यादा से ज्यादा सर्दी की जरूरत होती है। कोहरा होने से मौसम में नमी बन जाती है और सर्दी बढ़ जाती है। क्योंकि दिन में धूप भी कम दिखाई देती है। बृहस्पतिवार को सुबह अच्छा कोहरा होने की वजह से किसानों को फसल 10 फुट दूरी पर दिखाई नहीं दे रही थी। अभी खेतों में बारिश होने की वजह से सिचाई का काम नहीं चल रहा है। बिजली आपूर्ति पर असर
कोहरा की वजह से रात को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति होने की वजह से लोगों को सुबह पीने का पानी भी नहीं मिला। बिजली न आने की वजह से पानी आपूर्ति नहीं की जा सकी। सुबह लोगों को पानी न मिलने की वजह से नहाने, कपड़े धोने में भी परेशानी रही। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई। गांवों में शहर के स्कूलों की जाने वाली बस निर्धारित समय से देरी से पहुंची। छोटे बच्चों को स्टैंड पर बस आने का इंतजार करना पड़ा। बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति ठप होने का कारण लाइन पर पानी पड़ने से फ्यूज उड़ना बताया है। कोहरा पानी होता है। यदि कोहरा पड़ेगा, तो मौसम में नमी बनेगी। नमी बनने से सर्दी बढ़ेगी। सर्दी से रबी फसल खासतौर पर गेहूं अच्छा होगा। गेहूं के लिए फिलहाल ज्यादा से ज्यादा सर्दी की जरूरत है।
-डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्रीय कृषि अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद