रोडवेज कर्मी दो दिन में ज्वाइन करें ड्यूटी
हरियाणा रोडवेज प्रबंधन ने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को शनिवार तक ड्यूटी ज्वाइन करने का मौका दिया है। ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : हरियाणा रोडवेज प्रबंधन ने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को शनिवार तक ड्यूटी ज्वाइन करने का मौका दिया है। ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इधर, कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल को लेकर बस अड्डे के बाहर किसी भी तरह का कोई धरना, प्रदर्शन नहीं किया और न ही जुलूस निकाला। मौके पर पुलिस बल किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैनात रहा।
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल को चलते हुए 18 दिन हो चुके हैं। फरीदाबाद डिपो को रोजाना हड़ताल से पहले 15 लाख रुपये राजस्व के रूप में मिलते थे। 18 दिन के 15 लाख रुपये के हिसाब से 2 करोड़ 70 लाख रुपये का राजस्व डिपो को मिलता। हड़ताल के बाद डिपो को 40 हजार रुपये प्रति दिन राजस्व के रूप में मिल रहे हैं। इस तरह अब तक 18 दिन के 40 हजार रुपये के हिसाब से 7 लाख 20 हजार रुपये का राजस्व मिला। डिपो को 2.62 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। अभी हड़ताल खत्म होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को दो दिन का ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया है। जब दो दिन पूरे हो जाएंगे, उसके बाद ही महाप्रबंधक कार्रवाई करेंगे। फिलहाल हम 4 नवंबर को जींद में होने वाली कर्मचारियों की रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके चलते फिलहाल बस अड्डे के आसपास धरना-प्रदर्शन और जुलूस नहीं कर रहे हैं।
-सुभाष लांबा, प्रदेश महासचिव, सर्व कर्मचारी संघ हमने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को दो दिन के अंदर शनिवार तक ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है। यदि कोई कर्मचारी इस दौरान ड्यूटी ज्वाइन कर लेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
-भूपेंद्र ¨सह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद आखिर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सरकार क्यों खत्म नहीं कर रही है। मुझे बुलंदशहर उत्तर प्रदेश जाना है। मेरे जैसे कितने ही यात्री परेशान हैं।
-संजय, सुभाष कॉलोनी यात्री मजबूरी में दूसरे वाहनों में बैठ कर जा रहे हैं। मैं भी कोसीकलां उत्तर प्रदेश राजस्थान परिवहन निगम की बस में बैठ कर जा रहा हूं। दो घंटे से बस की इंतजार में खड़ा था।
-मेहरचंद, अटाली