विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में यमुना पर PWD विभाग ने किया बड़ा काम, किसानों को फसल लाने में मिलेगी राहत

Published: Tue, 24 Mar 2026 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2026 04:20 PM (IST)

बल्लभगढ़, फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर घटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पंटून पुल लगाने का काम शुरू कर ...और पढ़ें

बल्लभगढ़, फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर घटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पंटून पुल लगाने का काम शुरू कर दिया है। इमेज एआई

बल्लभगढ़, फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर घटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पंटून पुल लगाने का काम शुरू कर दिया है। इमेज एआई

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। यमुना का जलस्तर जैसे ही घटना शुरू हुआ है तो लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) ने पंटून पुल लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। किसानों की फसल गेहूं और सरसों पक चुकी है। दोनों की कटाई का काम भी शुरू हो चुका है।

जिले में यमुना पर महावतपुर, शाहजहांपुर, छांयसा में पंटून पुल लगाए जाते हैं। 10 दिन पहले यमुना का जलस्तर बढ़ने से शाहजहांपुर और छांयसा के पंटून पुल की अप्रोच के लिए लगाई गई मिट्टी बह गई थी। इसकी वजह से किसानों के लिए उत्तर प्रदेश की सीमा की तरफ आवागमन बंद हो गया।

image (41)

अब किसानों की फसल गेहूं और सरसों की कटाई का काम शुरू हो गया है। किसानों को इस बात की चिंता सता रही थी कि यदि पीडब्ल्यूडी ने पंटून पुल तैयार नहीं किए तो फसल को काट कर घर और मंडी लाना मुश्किल हो जाएगा। जैसे ही यमुना का जलस्तर घटने लगा तो किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने भी पंटून पुल लगाने का काम शुरू कर दिया है।

हमारे गांव की आधी से ज्यादा भूमि यमुना पार उत्तर प्रदेश की तरफ पड़ती है। अब फसल को काटना शुरू कर दिया है और इसे 10 दिन बाद घर व मंडी लेकर आना है। पंटून पुल का बनाया जाना बहुत जरूरी है। जल्द ही इसे बनाया जाना चाहिए।
-जीत सिंह, शाहजहांपुर

रबी फसल गेहूं और सरसाें पक जाने के कारण अब कृषि क्षेत्र को पानी की जरूरत नहीं है। इसलिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने आगरा नहर और हमने गुरुग्राम नहर का पानी फिलहाल बंद कर दिया है। जो पानी दोनों नहरों में बहता था, वह अब कालिंदी कुंज ओखला बैराज में बढ़़ गया। इस पानी को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग यमुना में छोड़ देता है। इसलिए कई बार नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। अब यमुना में ज्यादा पानी नहीं है।
-गौरव लांबा, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग फरीदाबाद

यमुना का जलस्तर छांयसा के पास कम है, इसलिए वहां पर पंटून पुल को लगाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया है। शाहजहांपुर पंटून पुल के यहां पर अभी थोड़ा जलस्तर ज्यादा है, लेकिन हमने यहां पर पंटून पुल को लगाने के लिए मिट्टी भर कट्टा लगाने का काम शुरू कर दिया। एक-दो दिन में पुल को लगाकर तैयार कर दिया जाएगा। ताकि किसानों को फसल को घर लाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
-प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: बुढ़िया नाला बनेगा भूजल संरक्षण का नया केंद्र, 20 करोड़ की योजना तैयार