विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बवाल, काम रोकने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; 7 किसान घायल

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:46 PM (IST)

फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण रोकने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें सात किसान घायल हो गए। किसान बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे।

किसानों-पुलिस आमने-सामने।

किसानों-पुलिस आमने-सामने।

HighLights

  1. पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण रोकने पर लाठीचार्ज किया।

  2. सात किसान घायल हुए, मुआवजा न मिलने का विरोध कर रहे थे।

  3. प्रशासन निर्माण कार्य में लगातार देरी के कारण सख्त हुआ।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रोकने वाले किसानों पर पुलिस ने मंगलवार शाम को लाठी चार्ज कर दिया। सात किसान घायल हो गए हैं।

एक्सप्रेसवे के निर्माण पूरा करने में हो रही है लगातार देरी हो रही थी। इसलिए प्रशासन सख्त हुआ है। दोपहर को एसडीएम मयंक भारद्वाज पुलिस बल लेकर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मौके पर गए थे।

faridabad greenfield expressway

बिना मुआवजा लिए काम का विरोध कर रहे किसान

पिछले तीन महीने से किसान बिना मुआवजा लिए भूमि पर काम करने का विरोध कर रहे हैं। गांव की जाट पट्टीशामलात भूमि पर प्रशासन लेना चाहता है कब्जा।

faridabad greenfield expressway

प्रशासन ने किसानों को मुआवजा देने का मामला कोर्ट में दायर किया हुआ है। ग्रामीण घायलों को बादशाह खान अस्पताल लेकर गए हैं। 12 गांव के किसानों की पहले ही पंचायत हो चुकी है और विधायक ने विधानसभा के मानसून सत्र में भी ये मुद्दा उठाया था

faridabad greenfield expressway