हाइवे किनारे मीट की दुकानों से परेशानी
अनाज मंडी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मीट मार्केट से लोगों को परेशानी हो रही है। जो भी यहां से निकलते हैं, उन्हें दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। कई
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: अनाज मंडी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मीट मार्केट से लोगों को परेशानी हो रही है। जो भी यहां से निकलते हैं, उन्हें दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों ने इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन मिलीभगत होने के कारण यहां पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। शहर में नगर निगम मीट की दुकानों को चलने नहीं देता है। यही वजह है कि अब मीट मार्केट वालों ने अपनी दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग के रेलवे पुल से पहले अनाज मंडी के सामने खोली हुई हैं। दिन में राजमार्ग से विदेशी सैलानियों की गाड़ियां निकलती है। इससे देश की छवि को भी हानि पहुंच रही है। राजमार्ग से रोजाना हजारों वाहन चालक गुजरते हैं और आसपास बड़ी संख्या में दुकानें हैं। कम से कम राजमार्ग किनारे मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए। प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे।
तीर्थ राय ¨जदल मीट की दुकानों से प्रदूषण फैलता है। बदबू से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। पशुओं के अवशेष इधर उधर पड़े रहते हैं। इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है।
-जयप्रकाश गुप्ता राजमार्ग किनारे मीट बेचने वाले किसी भी व्यक्ति ने कोई लाइसेंस नहीं लिया है। अवैध रूप से दुकान चला रहे हैं। इन दुकानों को हटा दिया जाएगा।
-अमरदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम जोन बल्लभगढ़