भतीजे ने सुआ घोंप कर ताऊ की हत्या की
गांव दयालपुर में घरेलू विवाद में भतीजे ने अपने सगे ताऊ की सूआ घोंप कर हत्या कर दी। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : गांव दयालपुर में घरेलू विवाद में भतीजे ने अपने सगे ताऊ की सुआ घोंप कर हत्या कर दी। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।
गांव दयालपुर के रहने वाले लीलू उर्फ राजेश ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे राहुल ने बुधवार को शराब पी हुई थी। वो नशे में उससे झगड़ा कर रहा था। इस दौरान बड़े भाई सुंदर हुड्डा ने अपना समझ कर राहुल को झगड़ना न करने के बारे में समझाया। राहुल को यह नागवार गुजरा और उसने बर्फ फोड़ने वाला सुआ ताऊ की छाती में घोंप दिया। गंभीर अवस्था में उसे बादशाह खान अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया है। जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नरेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सदर