पत्नी, प्रेमी और बेटी ने मिलकर की पति की हत्या, फरीदाबाद में खौफनाक वारदात से सनसनी
फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में गोपाल नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात।
गोपाल की गर्दन धारदार हथियार से काटकर की गई हत्या।
पत्नी, प्रेमी और बेटी पर लगा हत्या का गंभीर आरोप।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने एक बार फिर रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी के पार्ट एक में धारदार हथियार से गर्दन काटकर गोपाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
हत्या का आरोप गोपाल की पत्नी काजल, उसके प्रेमी योगेंद्र और काजल की बेटी शालिनी पर लगा है। गोपाल मूलरूप से गांव कुंवरपुर जिला हाथरस का रहने वाला था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- दर्जनभर नकाबपोशों ने युवक की दोनों टांगें तोड़ीं, 4 मिनट तक सड़क पर घसीटा...; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV
