Move to Jagran APP

निगम कर्मियों की लापरवाही से जलाया जा रहा है कूड़ा

नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से शहर में जगह-जगह पर पड़े कूड़े को स्थानीय लोग आग लगाकर जलाते हैं। जिससे स्मॉग का प्रदूषण और बढ़

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 03:32 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 03:32 PM (IST)
निगम कर्मियों की लापरवाही 
से जलाया जा रहा है कूड़ा
निगम कर्मियों की लापरवाही से जलाया जा रहा है कूड़ा

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से शहर में जगह-जगह पर पड़े कूड़े को स्थानीय लोग आग लगाकर जलाते हैं। जिससे स्मॉग का प्रदूषण और बढ़ रहा है। अभी तक कर्मचारी स्मॉग के बढ़ते प्रदूषण के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

loksabha election banner

नगर निगम के कर्मचारी शहर में कई जगह पर सफाई नहीं करते। जिससे मोहना मार्ग के दोनों तरफ, तिगांव मार्ग के दोनों तरफ, सेक्टर-62 के आशियाना के आसपास, सेक्टर-64-65 के डिवाइ¨डग रोड, आदर्श नगर में खाली प्लॉटों कूड़ा पड़ा रहता है। जब सफाई कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाने जाते हैं, तो दुकानदार व आसपास के लोग कूड़े को एक स्थान पर एकत्रित करके आग लगा देते हैं। आग से धुआं निकलता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर इस कूड़े का क्या करें। यदि निगम अधिकारी नियमित सफाई करें और कूड़े को उठाकर ले जाएं, तो आग लगाने की जरूरत न पड़े। स्मॉग के प्रदूषण से वे भी परेशान हैं। उन्हें सांस लेने, अस्थमा, नजला, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वे कई बार सफाई कर्मचारियों से कूड़े को उठाने और सफाई करने के बारे में कहते हैं, लेकिन वे सफाई करने की बजाय उल्टा भिड़ने को तैयार हो जाते हैं। झगड़े के डर की वजह से सफाई कर्मचारियों से भी अब नहीं कहते।

यदि कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाते हैं, उसके बारे में उन्हें बताएं। कूड़ा न जलाएं। कूड़ा जलाने से धुआं और प्रदूषण दोनो बढ़ते हैं।

-अमरदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम बल्लभगढ़ जोन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.