मुहर्रम पर मजलिस, इमाम हुसैन को किया याद
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शुक्रवार को ताजिये का जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाले गए इस जुलूस में कर्बला के इतिहास का जिक्र किया गया। सेक्टर-29 किसान, मजदूर कालोनी के अलावा एनआइटी, सेक्टर-22 और मुजेसर से ताजिये का जुलूस निकाला गया। ऐसे ही एसी नगर से अंजुमन-ए-इस्लामिया की ओर से खामोश जुलूस निकाला गया। सबने हजरत इमाम हुसैन को याद किया। कमेटी के अध्यक्ष महमूद रिज्वी तथा मोहसिन हुसैन की खास भूमिका रही।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शुक्रवार को ताजिये का जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाले गए इस जुलूस में कर्बला के इतिहास का जिक्र किया गया। सेक्टर-29 किसान, मजदूर कालोनी के अलावा एनआइटी, सेक्टर-22 और मुजेसर से ताजिये का जुलूस निकाला गया।
ऐसे ही एसी नगर से अंजुमन-ए-इस्लामिया की ओर से खामोश जुलूस निकाला गया। सबने हजरत इमाम हुसैन को याद किया। कमेटी के अध्यक्ष महमूद रिज्वी तथा मोहसिन हुसैन की खास भूमिका रही। तनजीम-उल-मोमिनीन फरीदाबाद ने मरकज अलखिजरा मे मजलिस का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाईचारे पर जोर दिया गया। मौलाना मेहंदी अब्बास इलाहाबादी ने कहा कि दुनिया मे अगर भाई चारा और अमन कायम रखना है, हम सभी को हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 परिजनों की कुर्बानी को याद करना होगा जो, उन्होंने 1400 से ज्यादा साल पहले इंसानियत के दुश्मन बन चुके यजीद का विरोध करते हुए कर्बला के मैदान में दी। उन्होंने कहा कि हमें इंसानियत की अहमियत को समझना होगा। मुहब्बत कायम रखने के लिए भेदभाव को दूर करना होगा।
संस्था के अध्यक्ष नकी हसनैन जैदी, इश्तियाक हैदर जाफरी, वसीम रिज्वी, मेंहदी रिजवी, महमूद हुसैन, रजा हुसैन, सईद हसनैन जैदी, तनवीर हैदर, शुजात हुसैन तथा मोहम्मद हसीन खासतौर से मौजूद रहे।