फरीदाबाद के मोहना बस अड्डे से यमुना पुल तक बनेगी 7 मीटर चौड़ी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
बल्लभगढ़ के मोहना बस अड्डा से यमुना पुल तक की सड़क को अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे 15 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
मोहना बस अड्डा से यमुना पुल तक सड़क चौड़ी होगी।
सड़क सात मीटर चौड़ी और सीमेंटेड बनाई जाएगी।
15 गांवों के ग्रामीणों और किसानों को सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक जाने वाली सड़क को चौड़ा करके सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
इसके बनने से यमुना पार खादर आने-जाने वाले 15 गांवों के ग्रामीणों और मोहना के किसानों का आवागमन सुगम होगा। किसानों को मोहना मंडी अनाज लेकर आने में सुविधा होगी।
मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक का सफर
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक अब तक सड़क को पांच मीटर चौड़ा और सीमेंटेड स्लैब का बनाया हुआ है।
इससे मोहना, जल्हाका, हीरापुर, नरियाला, छांयसा, अटाली, बलई, थंथरी, हंसापुर के ग्रामीण उत्तर प्रदेश की सीमा की तरफ बसे बागपुर, सोलडा, भोलडा, राजपुर, दोस्तपुर, भूड़, खेड़ली, नंगलिया, माल्हा सिंह का फार्म, चंडीगढ़ गांवों की तरफ आते-जाते हैं।
विभाग ने दी योजना को मंजूरी
यूपी की तरफ बसे हरियाणा पलवल जिले के गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में फसल लेकर मोहना अनाज मंडी में आते हैं तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब उत्तर प्रदेश के गांवों के किसान भी बल्लभगढ़-मोहना की मंडी में अनाज लेकर आते हैं।
पांच मीटर चौड़ी सड़क होने के कारण दो वाहनों को बचाना मुश्किल होता है। स्लैब लगे होने से ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ने और पलटने का डर रहता है। इन गांवों के ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सड़क को चौड़ा करके सीमेंटेड बनाने का फैसला लिया है। योजना को विभाग ने मंजूरी भी दे दी है।
पीडब्ल्यूडी ने मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक सड़क को सीमेंटेड और चौड़ा करके बनाने का अच्छा फैसला किया है। अब किसान अपनी फसल को पूरी तरह से सुरक्षित अनाज मंडी लेकर आ-जा सकेंगे।
-सतीश कुमार
मोहना की राजकीय कालेज में यमुना पार खादर के गांवों के युवा व युवती पढ़ने के लिए आते हैं। उन्हें बाइक व अन्य दो पहिया वाहन से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन के गिरने से चोट लग जाती है।
-मनोज अत्रीमोहना बस अड्डा से लेकर यमुना तक सड़क को सात मीटर चौड़ा करके सीमेंटेड बनाया जाएगा। अब तक जो सीमेंटेड स्लैब लगे हुए थे, उन्हें पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 4.70 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। अब वर्षा का मौसम भी समाप्त हो चुका है। जल्दी ही सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-रवि इंदर सिंह, उपमंडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी बल्लभगढ़
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 closing ceremony: 2 गोल्ड जीतने वाली नीरू ढांडा भारत की ध्वजवाहक, समापन समारोह शुरू
