मनधीर ¨सह मान बसपा में शामिल
बसपा के तीन प्रदेशों के प्रभारी डॉ. मेघराज के नेतृत्व में मनधीर ¨सह मान एक बार फिर भाजपा को छोड़ कर बसपा में शामिल हो गए। करीब चार महीने पहले
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 07:28 PM (IST)
जासं, बल्लभगढ़: बसपा के तीन प्रदेशों के प्रभारी डॉ. मेघराज के नेतृत्व में मनधीर ¨सह मान एक बार फिर भाजपा को छोड़ कर बसपा में शामिल हो गए। करीब चार महीने पहले मान केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में इनेलो छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में थे। लोकसभा में टिकट न मिलने से नाराज होकर वे इनेलो में शामिल हो गए थे। मान को शामिल करने के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती, बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.महेश भी मौजूद थे। उन्होंने मान को नीली पगड़ी बांधी और पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें