विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में रसोई गैस संकट गहराया: उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Published: Thu, 26 Mar 2026 02:19 AM (IST)

फरीदाबाद जिले में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी ...और पढ़ें

फरीदाबाद में सिलिंडर गैस की किल्लत।

फरीदाबाद में सिलिंडर गैस की किल्लत।

HighLights

  1. उपभोक्ता रसोई गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े।

  2. कई एजेंसियों ने घर तक सिलिंडर आपूर्ति बंद की।

  3. बल्लभगढ़, सूरजकुंड में गैस किल्लत से लोग परेशान।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले में रसोई गैस किल्लत के चलते अब भी बहुत से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओंं को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ रहा है। कई एजेंसियों की ओर से पहले घरों तक घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती थी। अब घरों तक सप्लाई बंद कर दी गई है। कई एजेंसी पहले की तरह अब भी घर तक सप्लाई दे रहे हैं। सूरजकुंड क्षेत्र और बल्लभगढ़ में स्थिति खराब है।

वह लोग अधिक परेशान हैं , जिनके पास गैस सिलिंडर कनेक्शन नहीं है। ऐसे में वह इधर-उधर से महंगे दामों पर गैस सिलिंडर खरीद रहे हैं। जिन्होंने बुकिंग करवाई है। उन्हें सप्लाई का इंतजार करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता एजेंसी के यहां चक्कर लगा रहे हैं।

मेरे नाम का सिलिंडर कहीं और सप्लाई कर दिया

मुजेसर निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उन्होंने जब बुकिंग करने का प्रयास किया तो मैसेज आया कि उनका सिलिंडर सप्लाई कर दिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत एजेंसी कार्यालय में कर दी है।

घर तक नहीं हो रही सप्लाई

शिव दुर्गा विहार निवासी अर्जुन सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि गैस संकट से पहले घर तक गैस सिलिंडर की सप्लाई की जाती है। अब घर तक सप्लाई नहीं हो रही है। एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तब जाकर सिलिंडर मिल पा रहा है।

मैंने पांच दिन पहले बुकिंग करवाई थी। दो बार कई घंटे तक लाइन में भी लगा, मगर अब तक सप्लाई नही की गई है।।
-नीरज, बल्लभगढ़

हमारे यहां की एजेंसी का हाल खराब है। छह दिन पहले बुकिंग करवाई थी। एजेंसी के बाहर कई घंटे लाइन में भी लगा रहा। अब तक गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं की गई। - ललतेश, बल्लभगढ़

गैस संकट से पहले एक-दो दिन में ही सिलिंडर सप्लाई कर दिया जाता था। अब तो एजेंसी की ओर से संतोषजनक जवाब ही नहीं दिया जाता। -अनिल कुमार

मैंने चार दिन पहले ही बुकिंग करा दी थी। अभी तक सप्लाई नहीं की गई है। कोई बताने को तैयार नहीं है कि आखिर कब तक सप्लाई होगी। -महावीर

उपभोक्ता जरूरत के अनुसार ही सिलिंडर की बुकिंग करें। सभी एजेंसियों से समय रहते घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। अगर किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत हो तो विभाग से संपर्क करें। समस्या का समाधान कराया जाएगा। -कविता सिंह, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक

यह भी पढ़ें- नीमका जेल के बाहर अब कैदियों का स्वागत बंद, अपराधियों की 'जय' करने वालों की लिस्ट बनाएगी क्राइम ब्रांच