राजा नाहर ¨सह और संत सूरदास होंगे मेट्रो स्टेशनों के नाम
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : दैनिक जागरण की मुहिम पर सरकार ने मोहर लगाते हुए बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन क
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : दैनिक जागरण की मुहिम पर सरकार ने मोहर लगाते हुए बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह और एनसीबी कॉलोनी का नाम संत शिरोमणि सूरदास के नाम पर रखने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी है।
बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह रखे जाने की मांग को लेकर दैनिक जागरण ने सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की थी और स्थानीय लोगों के सहयोग से मुहिम शुरू की थी। मुहिम के तहत जिले के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, पलवल के विधायक करण ¨सह दलाल, हथीन के विधायक केहर ¨सह रावत को ज्ञापन दिया था। इन खबरों पर संज्ञान लेते हुए जिला परिषद ने प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा था। इसका असर हुआ और प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह रखे जाने की मांग की थी। विधानसभा सत्र के दौरान हथीन से इनेलो विधायक केहर ¨सह रावत ने ये मुद्दा उठाया था और प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने उनका अनुमोदन किया था। अब मुख्यमंत्री ने राजा नाहर ¨सह और संत सूरदास के नाम पर दोनों स्टेशनों का नामकरण करने की घोषणा की है।
विधानसभा में मुख्यमंत्री से बल्लभगढ़ स्टेशन की राजा नाहर ¨सह और एनसीबी की सूरदास रखने की मांग की थी। मुख्यमंत्री जनभावनाओं का ध्यान रखते हैं।
-विपुल गोयल, उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री
बल्लभगढ़ स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह, एनसीबी का संत सूरदास और बहादुरगढ़ का श्री राम शर्मा रखने पर मुख्यमंत्री का शुक्रिया।
-मूलचंद शर्मा, विधायक, बल्लभगढ़
राजा नाहर ¨सह के नाम से बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम रखने की घोषणा करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री के आभारी हैं।
-सुनील तेवतिया, प्रपौत्र राजा नाहर ¨सह
बल्लभगढ़ रियासत राजा नाहर ¨सह की है। यदि बल्लभगढ़ के मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह नहीं रखा जाता, तो अच्छा नहीं लगता। दैनिक जागरण और मुख्यमंत्री का धन्यवाद।
-अवतार ¨सह सारंग, अध्यक्ष जिला युवा जाट महासभा
मैं मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का भी आभारी हूं, उन्होंने हमारी मांग को पूरा किया है और लोगों की भावनाओं को समझा है।
-सुरेंद्र ¨सह तेवतिया, चेयरमैन हरको फैड