जोहड़ में मिला लापता मंदबुद्धि युवक का शव
गांव छांयसा की जोहड़ में 13 दिन से लापता युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 07:43 PM (IST)
जासं, मोहना(बल्लभगढ़): गांव छांयसा का रहने वाला 26 वर्षीय नीरज मंदबुद्धि था। वह 19 जनवरी को घर से कहीं चला गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के यहां काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। परिजनों ने 22 जनवरी को थाना छांयसा पुलिस में शिकायत की। पुलिस और परिजन तब से उसे लगातार ढूंढ रहे थे। बृहस्पतिवार की रात को किसी ने जोहड़ में शव को तैरते हुए देखा, तो उसके परिजनों और थाना छांयसा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें