विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: मानसून से पहले खुली दावों की पोल, हल्की बारिश में ही दिल्ली-आगरा हाईवे पर भरा पानी

Published: Mon, 04 May 2026 11:55 AM (IST)

फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्की बारिश के बाद ही कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे मानसून से ...और पढ़ें

सड़कों पर भरा पानी। जागरण

सड़कों पर भरा पानी। जागरण

HighLights

  1. हल्की बारिश के बाद दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जलभराव।

  2. मानसून पूर्व जलभराव रोकने के दावे हुए खोखले साबित।

  3. गुडईयर, बल्लभगढ़ सोहना पुल के पास पानी जमा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानसून से पहले जलभराव न होने देने के दावे तो खूब किए जा रहे हैं लेकिन, वर्तमान हालात देखकर ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हो रहा है।

देर रात हुई हल्की वर्षा के बाद भी राजमार्ग के कई प्वाइंट ऐसे थे, जहां पानी जमा हो गया। गुजरने वाले लोगों ने हैरानी जताई कि अब यह हाल है तो मानसून में क्या होगा।

मुख्य रूप से राजमार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड पर काफी पानी जमा था। गुडईयर, बल्लभगढ़ सोहना रेलवे पुल के पास, कटलर हैमर उद्योग के पास काफी पानी भर गया था।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 11.48.03

एनएचएआई के अलावा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण जलभराव न होने की दिशा में काम कर रहा है लेकिन अभ तक सुधार नहीं हो सका है।