Move to Jagran APP

गणपति महोत्सव की तैयारी में जुटे भक्त

शहर में गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। दो सितंबर को मूर्ति स्थापना समारोह होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:43 AM (IST)
गणपति महोत्सव की तैयारी में जुटे भक्त
गणपति महोत्सव की तैयारी में जुटे भक्त

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : गणेश चतुर्थी की तैयारियों के चलते एक तरफ जहां सामाजिक व धार्मिक संगठन जुट गए हैं, वहीं मूर्तिकार भी गणेश जी की मूर्तियों को खूबसूरत रूप दे रहे हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में दो सितंबर को गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। कई जगह मूर्ति स्थापना से पूर्व शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी। जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के नाम की गूंज रहेगी।

loksabha election banner

महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से  एक सितंबर को एनआइटी पांच नंबर ए ब्लाक से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा का कई जगह स्वागत किया जाएगा। गांधी कालोनी में दो सितंबर को मूर्ति स्थापना के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत की जाएगी। ऐसे ही श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से सेक्टर-23, संजय कालोनी में भी गणेश उत्सव की धूम रहेगी। दो सितंबर को मूर्ति स्थापना के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। महाराष्ट्र मंडल की ओर से एक नंबर ई ब्लाक गीता मंदिर में दो सितंबर सुबह दस बजे गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। हम दो सितंबर सुबह दस बजे गणेश जी की मूर्ति स्थापित करेंगे। नौ सितंबर तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दस सितंबर को गणेश जी के नाम से विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। ऐसे ही 11 सितंबर को भंडारा और 12 सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

-यशोदानंदन, श्री गणेश सेवा मंडल। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन गणेश पूजा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। एक सितंबर को शोभा यात्रा निकलेगी और 8 सितंबर को समापन किया जाएगा।

-सुधाकर पांचाल, संरक्षक, महाराष्ट्र मित्र मंडल। गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गीता मंदिर में दो सितंबर को मूर्ति स्थापना के बाद गणेश उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महिलाएं और बच्चे भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।

-निलांगी करनगुटकर, उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र मंडल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.