विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद की मंडी में फल और सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, देखें रेट की ताजा लिस्ट

By Parveen KaushikEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 27 Sep 2026 07:20 AM (IST)

फरीदाबाद की डबुआ मंडी में फल और सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। त्योहारी सीजन के चलते फलों ...और पढ़ें

डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम। AI जनरेटेड

डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम। AI जनरेटेड

HighLights

  1. डबुआ मंडी में फल-सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है।

  2. त्योहारी सीजन के कारण फलों के दाम में कमी नहीं।

  3. थोक विक्रेताओं को जल्द फल दाम घटने की उम्मीद है।

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ सब्जियों के दाम में बीते दिनों के मुकाबले मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है, लेकिन फलों के दाम में घटोतरी नहीं हो पा रही है। इसे त्योहारी सीजन का असर माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि फलों की आवक भी अधिक नहीं हो रही है। थोक विक्रेताओं को उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिन में फलों के दाम घट सकते हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।

फल के थोक के दाम (प्रति किलो में)
फल दाम (₹)
सेब 15-70
अनार 50-100
अमरूद 30-80
मौसमी 25-30
तरबूज 20
संतरा 25-50

 

सब्जियों के दाम (प्रति किलो में)
सब्जी दाम (₹)
आलू 5-10
प्याज 34-40
टमाटर 20-25
बैंगन 10-15
घिया 5-10
खीरा 20-25
मूली 5-15
बंद गोभी 10-12
परमल 40
गोभी 18-20