Move to Jagran APP

हड़ताल को लेकर राज्यपाल से आज मिलेंगे भपेंद्र हुड्डा

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने भाजपा की प्रदेश सरकार को असंवेदनशील बताते

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 06:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 06:08 PM (IST)
हड़ताल को लेकर राज्यपाल से 
आज मिलेंगे भपेंद्र हुड्डा
हड़ताल को लेकर राज्यपाल से आज मिलेंगे भपेंद्र हुड्डा

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने भाजपा की प्रदेश सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से किसी न किसी विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर चले रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को चलते हुए 15 दिन का समय बीत चुका है। अभी तक सरकार ने कोई वार्ता नहीं की है। इस मामले में प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के नेतृत्व में 31 अक्टूबर बुधवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलेंगे। कर्मचारियों पर दमन करने वाले अधिकारियों की भी सूची बनाई जा रही है। कुछ कर्मचारी सरकार की नजरों में नंबर बनाने के लिए लक्ष्मण रेखा पार कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर अच्छे अधिकारियों को जिम्मेवारी दी जाएंगी, नंबर बनाने वाले कर्मचारियों को माफ नहीं किया जाएगा। हरियाणा में रोडवेज घोटाला हो रहा है। कांग्रेस सरकार बनने पर इसकी जांच कराई जाएगी।

loksabha election banner

सांसद हुड्डा बल्लभगढ़ बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए आए थे। उनके साथ विधायक ललित नागर, विधायक उदयभान, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, वरिष्ठ नेता लखन ¨सगला, युवा जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया, योगेश ढींगरा, मुकेश शर्मा, जगन डागर मौजूद थे। इससे पहले धरने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की तरफ से प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यवीर डागर ने समर्थन दिया। सभी विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल की

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल की। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदेश सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा के नेतृत्व में बस अड्डा मार्केट, राष्ट्रीय राजमार्ग, पंचायत भवन से जुलूस निकाला और बस अड्डे के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था और मौके पर एसडीएम राजेश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। आज हमने 61 बसों को डिपो से निकाला है। अभी और बसें बढ़ाई जाएंगी। बसों के चालकों की भर्ती दिहाड़ी पर आउटसोर्स से की जा रही है। जिस दिन भी हड़ताल खत्म होगी, उसी दिन इन चालकों को हटा दिया जाएगा।

-भूपेंद्र ¨सह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक सरकार कर्मचारियों के साथ बातचीत में एक भी कदम नहीं बढ़ा पाई है।ऐसे समस्या का कैसे समाधान होगा।

-नरेंद्र मुझे चंडीगढ़ जाना है। बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए बस नहीं चल रही। ऐसे कितने ही यात्री हड़ताल से परेशान हैं। यात्रियों की परेशानी का न कर्मचारी समझ रहे हैं और न ही सरकार।

-जोगेंद्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.