विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद की डबुआ मंडी में उछले फल और सब्जियों के दाम, स्टाक कम होने से और बढ़ सकती हैं कीमतें

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:51 AM (IST)

फरीदाबाद की डबुआ मंडी में फल और सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसमें हाल ही में ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. फरीदाबाद की डबुआ मंडी में फल-सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी।

  2. वर्षा और कम स्टॉक के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव।

  3. मानसून से भविष्य में दाम और बढ़ने की आशंका है।

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसे वर्षा का असर भी कहा जा सकता है। एक बार फिर दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ फलों व सब्जियों के दाम में मामूली घटत थी तो कुछ में काफी बढ़ोतरी नजर आई।

वैसे भी यदि कोई फल व सब्जियां मंडी में अधिक आ गई हैं तो इनके दाम में कमी आ सकती है। वहीं यदि स्टाक कम है तो रेट अधिक हो सकते हैं। अब मानसून भी शुरू हो गया है। इसलिए सब्जियों व फलों के दाम में और चढ़ाव आने की संभावना है।

 

फल के थोक के दाम प्रति किलो में

फल दाम (प्रति किलो)
सेब 25-140
संतरा 30-40
अनार 40-110
अमरूद 30-80
केला 8-12
मौसमी 20-38
बाबूगोशा 50-90

सब्जियों के दाम प्रति किलो में

सब्जी दाम (प्रति किलो)
आलू 4-10
प्याज 30-50
टमाटर 16-30
बैंगन 7-15
घिया 7-10
तोरी 15
खीरा 15-20
मूली 5-12
बंद गोभी 12-15
परमल 25
गोभी 10-25
करेला 15-20

फसलें प्रति किलो में

फसल दाम (प्रति किलो)
गेहूं 26.10
चावल 44-130
तिल 19

दालें प्रति किलो में

दाल दाम (प्रति किलो)
मसूर 81
मूंग 115
चना 77