Move to Jagran APP

उगते सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना

5-श्री प्राचीन हनुमान मंदिर, सेक्टर-22 में छठ के समापन पर सूर्य को अ‌र्घ्य देते हुए चेयरमैन प्रदीप राणा, प्रधान गंगेश तिवारी और श्रद्धालु। जागरण 5ए-मिथिलेश्वरी काली मंदिर, सेक्टर-

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:21 PM (IST)
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : चार दिवसीय छठ पूजा के समापन पर बुधवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। छठ घाट पर तड़के(रात तीन बजे से चार बजे) से भोर तक (छह बजे तक) बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रहा। छठ मइया की पूजा के समापन के बाद महिलाओं ने एक, दूसरे की मांग में ¨सदूर भरी। ढोलों की थाप पर झूमते हुए श्रद्धालु छठ घाट पहुंचे। छठ मइया की पूजा के साथ व्रतियों ने ठेकुआ और खजूर से व्रत खोला। बाद में  यही प्रसाद वितरित किया गया। ग्रेफ में छठ मइया के नाम की गूंज

loksabha election banner

ग्रेटर फरीदाबाद में जगह-जगह छठ मइया के नाम की गूंज सुनाई दी। लोग तड़के और भोर से ही छठ घाट की ओर रवाना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य देव को नमन किया। छठ घाट पर धूप, दीप और अगरबत्ती जलाई और फल, फूल अर्पित कर पूजा अर्चना की। पूजा, अर्चना के बाद लोगों ने पड़ोसियों और सगे संबंधियों के घर प्रसाद भिजवाया। पूर्वांचल सेवा संगठन की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित आरपीएस सवाना में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। व्रतियों ने सूर्य देवता की पूजा की और परिवार संग गाय के दूध से अ‌र्घ्य दिया। बाद में भक्तों को संगठन की ओर से ठेकुआ तथा फल वितरित किया गए।  कार्यक्रम में पुनीत राजगरिया, एसके सिन्हा, विम्मी सिन्हा, जय प्रकाश, सनिल चंद्र, मिथुन शर्मा,  कुंदन,  रमन शुक्ल, मनमोहन, राजेश रंजन, शशिरंजन, बीपी श्रीवास्तव तथा  अमिताभ रंजन की मुख्य भूमिका थी। पार्क ग्रेंड्यूरा में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को नमन किया। सेक्टर-82, पार्क ग्रेंड्यूरा में भी टॉवर ए के सामने भोर में ही श्रद्धालु छठ पूजा को जुटने लगे थे। उगते सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया। बाद में प्रसाद भी बांटा गया। कार्यक्रम में समाजसेवी केके पांडेय का विशेष योगदान रहा। चौहान कालोनी में छठ पूजा का समापन

चौहान कालोनी, नहरपार पल्ला में छठ का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इनगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि रहे। पार्षद जितेंद्र यादव, युवा समाजसेवी सतपाल दायमा, सराय मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव, भाजपा ओबीसी मोर्चा, सराय मंडल अध्यक्ष धर्म राव विशेष रूप से मौजूद थे। देवेंद्र चौधरी ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गोपाल ठाकुर, देवेंद्र झा, कुला चंद झा, नवीन झा, र¨वद्र चौधरी, सरोज राय, बिजेश झा, मदन झा, गो¨वद मिश्रा, आरसी चौधरी तथा मनोज राय मौजूद थे।  छठ पर रहा सेल्फी का क्रेज

छठ पूजा समिति की ओर से भूपानी एक्सटेंशन स्थित बाबा मोहन राम मंदिर के पास छठ पर्व धूमधाम से संपन्न किया गया। छठ पूजा के समापन के बाद महिलाओं ने मिलकर सेल्फी ली। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की सचिव कुसुम भाटी व वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल भाटी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अर्पण झा, दिनेश, मंजू देवी, भावनी झा, नीतू शर्मा तथा मुकेश कुमार झा, विपिन शर्मा, सचिन शर्मा तथा राजेश झा की विशेष भूमिका रही। छठ पूजा समापन के बाद महिलाओं ने सेल्फी ली। प्राचीन हनुमान मंदिर

प्राचीन हनुमान मंदिर, सेकटर-22 की ओर से आयोजित छठ महोत्सव के समापन पर सूर्य देव को अ‌र्घ्य देकर सुख, समृद्धि की कामना की गई। मंदिर के अध्यक्ष चेयरमैन प्रदीप राणा और प्रधान गंगेश तिवारी ने श्रद्धालुओं के साथ ने छठ का समापन किया। गंगेश तिवारी ने छठ पूजा में सहयोग करने पर सभी सेवादारों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रदीप गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

पूर्वांचल सांस्कृतिक समन्वय समिति, सेक्टर-तीन में छठ महापर्व का समापन किया गया। अध्यक्ष दिगंबर झा ने कहा कि छठ पौराणिक काल से समाज को आपस में जोड़ने का त्योहार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.