महिलाओं के सामने अश्लील शब्द कहने पर मुकदमा दर्ज
गांव की महिलाओं के सामने शराब के नशे में अश्लील शब्द करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:18 AM (IST)
जासं, बल्लभगढ़ : गांव की महिलाओं के सामने शराब के नशे में अश्लील शब्द करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
एक शिकायतकर्ता ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 20 फरवरी की शाम को उनके यहां पर एक शादी समारोह था। गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपशब्द कह रहा था। उसने महिलाओं के सामने अश्लील शब्द कहे। इसके बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर शिकायत कर दी। कंट्रोल रूम से शिकायत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें