घर में घुसकर महिला से मारपीट का केस दर्ज
थाना सदर क्षेत्र में एक युवक ने मकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:17 AM (IST)
जासं, बल्लभगढ़ : थाना सदर क्षेत्र में एक युवक ने मकान में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की। महिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी एक युवक घर में घुसकर छेड़छाड़ कर खींचने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। महिला थाना प्रभारी इंदुबाला ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें