लापरवाही के मामले में बीके अस्पताल में हंगामा
बादशाह खान अस्पताल में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिला के एक लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला ने बादशाह खान अस्पताल में हंगामा भी किया।
जासं, फरीदाबाद : बादशाह खान अस्पताल में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिला के साथ लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला की सास ने बादशाह खान अस्पताल में हंगामा भी किया। महिला का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनकी बहू के पेट में प्लेसेंटा(नाल) छोड़ दी थी। एक यूनिवर्सिटी परिसर में रहने वाली महिला की बहू को ब्ली¨डग की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में लाया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बहू का गर्भपात किया गया, लेकिन प्लेसेंटा बाहर नहीं निकाला। इससे वो काफी परेशान रही और उसे कई बार चक्कर भी आए। महिला चार महीने की गर्भवती थी और उसे ब्ली¨डग हो रही थी। बच्चे के धड़कन नहीं चल रही थी, इसलिए गर्भपात करना पड़ा। अस्पताल के रेजीडेंट मेडिकल अफसर डॉ.विकास शर्मा ने बताया कि गर्भपात किए जाने पर प्लेसेंटा को स्थिति देखकर ही बाहर निकाला जाता है। प्लेसेंटा देरी से निकला गया था, इस वजह से महिला को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि परिजनों को समझाया गया तो वे शांत हो गए। महिला का प्लेसेंटा निकाल दिया गया है। अभी महिला अस्पताल में है और उसकी स्थिति बेहतर है।