बोर्ड हटवाना ओछी हरकत: शारदा राठौर
नववर्ष, मकर संक्रांति, लोहड़ी और गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में लगाए गए बधाई संदेश के बोर्डों को नगर निगम द्वारा हटाना अखिल भारतीय महिला कां
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : नववर्ष, मकर संक्रांति, लोहड़ी और गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में लगाए गए बधाई संदेश के बोर्डों को नगर निगम द्वारा हटवाने पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने एतराज जताया है। उन्होंने इसे भाजपा नेताओं के इशारे पर उठाया हुआ कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनके ही बोर्ड होर्डिंग हटवाने से स्पष्ट है कि यह विद्वेष के चलते उठाया गया कदम है और उनकी लोकप्रियता से सत्तारूढ़ दल के नेता घबरा गए हैं। यदि नगर निगम को बोर्ड ही हटाने थे, तो सभी के हटाने चाहिए। सिर्फ उनके ही बोर्ड क्यों हटाए गए हैं। जबकि भाजपा नेताओं के बोर्डों से पूरा शहर अटा पड़ा है। नगर निगम ने किसी के बोर्ड भी हटाए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। नगर निगम में तोड़फोड़ और विज्ञापन विभाग दोनों बोर्ड हटाते हैं। विज्ञापन शाखा का स्टाफ अकसर ऐसे बोर्ड हटा देता है, जो बिना बु¨कग के लगाए जाते हैं। हो सकता है उन्हीं ने यह बोर्ड हटाए हों
-अमरदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम जोन, बल्लभगढ़