आंधी ने ठप की बिजली आपूर्ति व्यवस्था
जिले में सोमवार रात आई तेज आंधी के बाद बिजली आपूर्ति की बिगड़ी व्यवस्था से लोग परेशान रहे। आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जैसे ही आंधी शुरू हुई बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई जगह पेड़ भी गिरे। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति का ज्यादा असर एनआइटी पांच और आसपास के क्षेत्र में हुआ। फ्रूट गार्डन में किसी व्यक्ति ने एक पेड़ की जड़ में आग लगा दी थी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिले में सोमवार रात आई तेज आंधी के बाद बिजली आपूर्ति की बिगड़ी व्यवस्था से लोग परेशान रहे।
आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जैसे ही आंधी शुरू हुई, बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई जगह पेड़ भी गिरे। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति का ज्यादा असर एनआइटी पांच और आसपास के क्षेत्र में हुआ। फ्रूट गार्डन में किसी व्यक्ति ने एक पेड़ की जड़ में आग लगा दी थी। जड़ों से पेड़ जलने के बाद बिजली की तारों पर गिरा तो बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार रात ठप हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार दोपहर को चालू हो पाई थी।
पार्षद जसवंत सिंह ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत की गई थी। कई घंटों की मशक्कत बाद बिजली सिस्टम दुरुस्त हो पाया था।
रात को आई आंधी से शहरी क्षेत्रों की कई कालोनियों के साथ-साथ गांवों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बल्लभगढ़ की विष्णु कालोनी, सुभाष कालोनी के अलावा ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ी रोड, भारत कालोनी, इंदिरा कांपलेक्स, धीरज नगर, जसाना, पदम नगर, बसंतपुर, आलमुपर, सेक्टर-59 तथा नीमका में बिजली आपूर्ति ठप रही। गांव आलमपुर में कई खंभे टूट गए थे। इन कारणों से बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष में रात भर फोन घनघनाते रहे। आंधी के कारण आलमपुर और धौज गांव में कई पेड़ बिजली के खंभों पर गिर गए थे। इसके चलते इन गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बाकी जगह कोई ज्यादा दिक्कत नहीं रही।
-प्रदीप चौहान, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम