मार्शल आर्ट्स में आठ खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
मध्यप्रदेश के देवास शहर में आयोजित राष्ट्रीय युवा खेलकूद चौंपियनशिप में बल्लभगढ़ से जीनियस मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : मध्यप्रदेश के देवास शहर में 13 से 15 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा खेलकूद चौंपियनशिप में बल्लभगढ़ से जीनियस मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। बल्लभगढ़ पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अकादमी के कोच विवेक चौहान, वीरेंद्र थापा व पारुल बंसल ने बताया कि चैंपियनशिप में 21 किलोग्राम वर्ग में भाविक ने, 31 किलोग्राम में पार्थ भाटिया, 40 किलोग्राम वर्ग में मनीष, 42 किलोग्राम वर्ग में प्रशांत थापा, 45 किलोग्राम वर्ग में दक्ष गौड़, 50 किलोग्राम वर्ग में ऋत्विक, 52 किलोग्राम वर्ग में शब्द अधाना, 58 किलोग्राम वर्ग में पवन यादव ने स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने प्रशिक्षकों को दिया।