जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक चलेगी साइकिल यात्रा
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर अपनी साइकिल यात्रा के पांचवें चरण में पहली रात सेक्टर-65 स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ में ठहरे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर अपनी साइकिल यात्रा के पांचवें चरण के पहले दिन की समाप्ति पर रात्रि पड़ाव सेक्टर-65 स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ में किया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल में बड़ी-बड़ी एलईडी पर यात्रा को दिखाया जा रहा है। हरियाणवी रागनी कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तेज आवाज में बजाई जा रही हैं। कार्यकर्ता उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं।
सुबह 11 बजे डॉ. तंवर बाहर निकलते हैं और अपनी साइकिल पर सवार होने से पहले कहते हैं कि जब तक भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक साइकिल यात्रा चलेगी। उनके साथ साइकिलों पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव सत्यवीर डागर, सुभाष चौधरी, राजेश तेवतिया, प्रो. कुलताज ¨सह, सुमित गौड़, रेनू चौहान भी थे। वे गांव साहुपुरा में पहुंचे, तो यहां पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। साइकिल यात्रा पूर्व विधायक आनंद कौशिक के सेक्टर-9 कार्यालय पर भी पहुंची, जहां पूर्व विधायक आनंद कौशिक व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने उनका स्वागत किया। साइकिल यात्रा के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के वाहनों का काफिला भी चल रहा था। सेक्टर-64 में और मेन बाजार बल्लभगढ़ में मनोज अग्रवाल और अंबेडकर चौक पर राकेश भड़ाना ने, 100 फुट रोड चावला कॉलोनी पहुंचने पर सीमा जैन व उनके समर्थकों, सेक्टर-3 राजा नाहर ¨सह पैलेस में राजा नाहर ¨सह के पौत्र राजकुमार तेवतिया, प्रपौत्र सुनील तेवतिया, जिला कांग्रेस प्रभारी प्रदीप जेलदार, सेक्टर-7 की मार्केट में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी, यशपाल नागर, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. सत्यवीर निर्माण, सोनीपत के धर्मवीर सिरोहा और उनके समर्थकों ने स्वागत किया। यात्रा में चलने वाले कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष तंवर के ¨जदाबाद के नारे लगा रहे थे। सेक्टर-12 से कांग्रेस तिगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। कार्यकर्ताओं ने सिर पर लाल रंग की पगड़ी बांधी हुई थी और टी-शर्ट पहने हुए थे। तिगांव के गांव बादशाहपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का श्यामलाल बिधूड़ी, श्यामबीर बिधूड़ी, संतराम बिधूड़ी और जगबीर मल्होत्रा ने स्वागत किया। तंवर ने की साइकिल यात्रा यहीं पर रात को विश्राम करेगी।