फरीदाबाद: कम्युनिटी सेंटर में अभ्यास पर रोक से नाराज आर्चरी खिलाड़ी धरने पर
फरीदाबाद के सेक्टर-दो कम्युनिटी सेंटर के सामने आर्चरी खिलाड़ी अपने पदकों के साथ धरने पर बैठ गए, क्योंकि उन्हें वहां ...और पढ़ें

फरीदाबाद: कम्युनिटी सेंटर में अभ्यास पर रोक से नाराज आर्चरी खिलाड़ी धरने पर ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
आर्चरी खिलाड़ी फरीदाबाद के कम्युनिटी सेंटर के सामने धरने पर बैठे।
खिलाड़ियों को कम्युनिटी सेंटर में अभ्यास करने से रोका जा रहा है।
आरडब्ल्यूए ने प्रशिक्षक पर सेंटर में कब्जा करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-दो कम्यूनिटी सेंटर के सामने बृहस्पतिवार देर शाम आर्चरी खिलाड़ी अपने पदक लेकर धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही खिलाड़ियों को कम्यूनिटी सेंटर का ताला खोलो के नारे लगाए।
दरअसल पिछले काफी समय से कम्यूनिटी सेंटर में आर्चरी खिलाड़ी प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। अब आरडब्ल्यूए की ओर से खिलाड़ियों को अभ्यास करने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए की ओर से प्रशिक्षक द्वारा कम्यूनिटी सेंटर में कब्जा करने की शिकायत अग्रसेन पुलिस चौकी में भी दी गई है।
वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव ने बताया कि यह कम्यूनिटी सेंटर उनके एरिया में आता है। अभी तक इसका संचालन एचएसवीपी और आरडब्ल्यूए की ओर से मिलकर किया जाता था। लेकिन अब उनको बिना जानकारी दिए ही इस कम्यूनिटी सेंटर को प्राइवेट एजेंसी को सौंप दिया है। जो यहां पर लोगों से कार्यक्रम की मोटी फीस भी वसूल रही है। इसको लेकर उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों को भी पत्र लिखा था।
इसके साथ ही एजेंसी से कम्यूनिटी सेंटर वापस लेने की मांग की थी। पार्षद के अनुसार आर्चरी प्रशिक्षक ने दो कमरे कम्यूनिटी सेंटर में लिए गए है। जहां पर वह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। यहां पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ी कई पदक भी जीत चुके हैं। अब उनसे सेंटर खाली करने को कहा जा रहा है।
वहीं प्रशिक्षक नीरज यादव ने बताया कि उनके खिलाड़ी जिला स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। आरडब्ल्यूए का कहना है कि आर्चरी की वजह से किसी भी चोट लग सकती है। जबकि उनकी ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है।
आरडब्ल्यूए और अभिभावक दोनों तरफ से शिकायत आई है। प्रयार रहेगा कि मामले का समाधान हो जाए। बच्चे कम्यूनिटी सेंटर में अभ्यास कर सके।- धर्मपाल, प्रभारी अग्रसेन पुलिस चौकी, बल्लभगढ़
यह भी पढ़ें- हरदोई की मेन सड़कों से हटेंगे बिजली के खंभे, कम्यूनिटी सेंटर और पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 8 करोड़ की मंजूरी
