लीड--ईकोग्रीन को दिया नोटिस, नहीं सुधरे हालात तो रद हो सकता है एमओयू
शहर में कई दिनों से जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। रही-सही कसर दिवाली पर पटाखों के कचरे ने पूरी कर दी। ईकोग्रीन कंपनी की ओर से घर-घर से कूड़ा भी नहीं उठाया जा रहा है।शहर में कई दिनों से जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। रही-सही कसर दिवाली पर पटाखों के कचरे ने पूरी कर दी। ईकोग्रीन कंपनी की ओर से घर-घर से कूड़ा भी नहीं उठाया जा रहा है।
फोटो-3
- दिवाली के बाद शहर में फैला है जगह-जगह कचरा, लगे हैं कूड़े के ढेर
शहर का हाल-बेहाल
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में कई दिनों से जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। रही-सही कसर दिवाली पर पटाखों के कचरे ने पूरी कर दी। ईकोग्रीन की ओर से घर-घर से कूड़ा भी नहीं उठाया जा रहा है। कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर अब निगमायुक्त मोहम्मद शाइन की ओर से नोटिस भेजा गया है। अगर कूड़ा उठाने के सिस्टम में सुधार नहीं हुआ तो सरकार और ईकोग्रीन कंपनी के बीच किया गया एमओयू रद किया जा सकता है।
बता दें कि सरकार ने ईकोग्रीन कंपनी से घर-घर से कूड़ा उठाने के प्रोजेक्ट को लेकर पिछले वर्ष समझौता पत्र हस्ताक्षर किया था। इसके बाद नगर निगम के 40 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने का सिलसिला शुरू किया गया था। कई वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए नियमित रूप से कर्मचारी के न आने की शिकायतें मिलतीं रहीं। पार्षदों ने ईकोग्रीन की कार्यप्रणाली पर सदन की बैठक में भी सवाल उठाए थे। अब पिछले कई दिनों से शहर में कई जगह कूड़ा पैला हुआ है। घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने कंपनी को नोटिस भेजा है। ईकोग्रीन कंपनी को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे। अब फिर से नोटिस भेजा गया है। कंपनी की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है।
- डीआर भास्कर, मुख्य अभियंता, नगर निगम। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को हम वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। अगर ईकोग्रीन के कार्य में सुधार नहीं हुआ तो एमओयू भी रद किया जा सकता है।
- मोहम्मद शाइन, निगमायुक्त