Move to Jagran APP

फेसबुक के जरिए झारखंड से बुलाकर दो लाख लूटे

जासं, फरीदाबाद: कीमती पत्थर सस्ते में देने का लालच देकर बदमाशों ने एक युवक को झारखंड़ की राजधानी रांची से फरीदाबाद बुला लिया। यहां पहुंचने पर उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने पहले युवक से फेसबुक के जान-पहचान बढ़ाई थी। रांची निवासी आशीष मिश्रा ने एसजीएम नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। उसने खुद को फरीदाबाद निवासी बताया था। एक दिन बातों-बातों में उसने आशीष का बताया कि खोदाई के दौरान उसे कुछ रत्न बनाने वाले कीमती पत्थर मिले हैं। बाजार में ये पत्थर 1500 रुपये तक में मिलते हैं। उस युवक ने आशीष को यह पत्थर 700 से

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 07:46 PM (IST)
फेसबुक के जरिए झारखंड 
से बुलाकर दो लाख लूटे
फेसबुक के जरिए झारखंड से बुलाकर दो लाख लूटे

जासं, फरीदाबाद : कीमती पत्थर सस्ते में देने का लालच देकर बदमाशों ने एक युवक को झारखंड की राजधानी रांची से फरीदाबाद बुला लिया। यहां पहुंचने पर उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने पहले युवक से फेसबुक के जान-पहचान बढ़ाई थी।

loksabha election banner

रांची निवासी आशीष मिश्रा ने एसजीएम नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। उसने खुद को फरीदाबाद निवासी बताया था। एक दिन बातों-बातों में उसने आशीष का बताया कि खोदाई के दौरान उसे कुछ रत्न बनाने वाले कीमती पत्थर मिले हैं। बाजार में ये पत्थर 1500 रुपये तक में मिलते हैं। उस युवक ने आशीष को यह पत्थर 700 से 800 रुपये में देने का लालच दिया। आशीष झांसे में आ गया। उसने कहा कि वह उसके बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर देगा वे उसे पत्थर भिजवा दें। उस युवक ने कह दिया कि हम देसी आदमी हैं, हमारा कोई अकाउंट नहीं है। आशीष शुक्रवार को झारखंड से फरीदाबाद आ गया। बदमाशों ने शाम 5.30 बजे उसे सेक्टर-48 स्थित दिल्ली वाली मस्जिद के पास बुलाया। यहां उसे तीन युवक मिले। उन्होंने आशीष को ऑटो में बैठाकर दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि बदमाश द्वारा आशीष को यहां बुलाने के लिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबर व अन्य तकनीकी सहायता से आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.