हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति में 26 विद्यार्थी पास
राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55 से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में 26 विद्यार्थी सफल हुए।
जासं, फरीदाबाद : राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55 से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के आधार पर हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति में 26 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह संख्या प्रदेश के किसी भी राजकीय विद्यालय में सर्वाधिक है। विद्यालय में बृहस्पतिवार को उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, सभी शिक्षकों को इस सफलता पर बहुत-बहुत बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र सौरोत ने बताया कि 26 विद्यार्थियों का किसी एक विद्यालय से सफल होना एक कीर्तिमान है। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी, रोहतक 13 छात्रवृत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।