विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमआर विवि और जीबिया के बीच एमओयू साइन

By JagranEdited By:
Published: Mon, 05 Feb 2018 08:03 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर विज्ञान और तकनीक विभाग के

एमआर विवि और जीबिया के बीच एमओयू साइन
एमआर विवि और जीबिया के बीच एमओयू साइन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर विज्ञान और तकनीक विभाग के छात्र डेटा साइंस और मशीन लर्निंग के अलावा इंजीनिय¨रग में स्पेशलाइज्ड डिजिटल ट्रांसफार्मेशन कोर्स भी कर सकेंगे। इस बाबत मानव रचना यूनिवर्सिटी और डच की आइटी कंपनी 'जीबिया' के बीच एमओयू साइन हुआ।

एमओयू मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ.संजय श्रीवास्तव और जीबिया के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद सहाय के बीच साइन किया गया। इस मौके पर जीबिया टीम से कार्यकारी निदेशक अशोक फेन, निदेशक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सलाहकार जयदीप ¨सह और मानव रचवा शैक्षणिक संस्थान के निदेशक डॉ.वीके महाना, एमआरयू की प्रो-वाइस चांसलर डॉ. मीनाक्षी खुराना मौजूद रहे।

संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जीबिया, मानव रचना यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में मदद करेगा, इसी के साथ-साथ फैकल्टी ट्रे¨नग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में छात्रों की मदद करेगा। यह कार्यक्रम 2018-19 के अकादमिक सेशन से शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि डिजिटल ट्रांसफार्मेशन इंजीनिय¨रग में बी.टेक विशेषज्ञता के लिए पाठ्यक्रम, एचटीएमएल 5, अंगुलर 4, टेस्ट ऑटोमेशन, एस्टीमेणेशन तकनीक, चंचल प्रैक्टिस, और क्लाउड कंप्यू¨टग के बारे में सीखने के अलावा, अत्याधुनिक तकनीकों पर इंजीनिय¨रग छात्रों को शिक्षित करने के इरादे से बनाया गया है। डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग प्रोग्राम में मैथमेटिकल फाउंडेशन, स्टैटिस्टिकल फाउंडेशन, मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क और एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।