खेल : बॉडी बि¨ल्डग चैंपियनशिप जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
जासं, फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित बॉडी बि¨ल्डग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के ि
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 05:26 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित बॉडी बि¨ल्डग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के बिजेंद्र ¨सह ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में रजत, दीपक गौड़ ने फिटनेस मॉड¨लग में रजत, सचिन रावत ने कांस्य और रमन राजपूत ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। चारों खिलाड़ियों का फरीदाबाद पहुंचने पर विधायक मूलचंद शर्मा, मोदी मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। समारोह का आयोजन भाजपा नेता चंद्रसेन और कौशल शर्मा की ओर से किया गया। मूलचंद शर्मा ने खिलाड़ियों से कहा कि प्रदेश और देश का नाम इसी प्रकार से रोशन करते रहें। इस दौरान बृजलाल शर्मा, बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर, नवीन, रमन शर्मा, सुमित, संजू मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें