देविका का जिम्नास्टिक के लिए हुआ चयन
अगले महीने गुरुग्राम में होने वाले विद्यालय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 आयुवर्ग में देविका का चयन हो गया है। शिक्षा विभाग ने उसकी उपस्थिति को लेकर परिणाम रोक लिया था और इस संबंध में शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा था। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग की ओर से 27 से 30 सितंबर तक सेक्टर-12 खेल परिसर में विद्यालय जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देविका ने हिस्सा लिया था, लेकिन उपस्थिति
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : अगले महीने गुरुग्राम में होने वाले विद्यालय राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 आयुवर्ग में देविका का चयन हो गया है। शिक्षा विभाग ने उसकी उपस्थिति को लेकर परिणाम रोक लिया था और इस संबंध में शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन गया मांगा था।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग की ओर से 27 से 30 अगस्त तक सेक्टर-12 खेल परिसर में विद्यालय जिलास्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देविका ने हिस्सा लिया था, लेकिन उपस्थिति 80 फीसद नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने परिणाम पर रोक लगा दी थी। दरअसल देविका अमेरिका में रहती थी और अभी हाल ही में पिता का फरीदाबाद ट्रांसफर होने के बाद यहां पर एक निजी स्कूल में दाखिला लिया था। इसके चलते उसकी उपस्थिति पूरी नहीं हो रही थी। अब निजी स्कूल ने अमेरिका से प्राप्त हुई स्थानांतरण प्रमाणपत्र और उपस्थिति जिला शिक्षा विभाग को सौंपी है, जिसमें उपस्थिति 80 फीसद आ रही है। इसके बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि देविका अंडर-14 आयुवर्ग में पहले स्थान पर आइ थी। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबीर अधाना ने बताया कि देविका एक अच्छी खिलाड़ी है, लेकिन उपस्थिति के कारण उसका परिणाम रोका गया था। स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद खेलने की अनुमति दी गई है।