विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डांस डांडिया रास में सुप्रिया-आशु का धमाल कल

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 08:15 PM (IST)

दैनिक जागरण और मानव रचना शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डांस डांडिया रास का आयोजन शनिवार 13 अक्टूबर को ...और पढ़ें

डांस डांडिया रास में सुप्रिया-आशु का धमाल कल
डांस डांडिया रास में सुप्रिया-आशु का धमाल कल

जासं, फरीदाबाद : दैनिक जागरण और मानव रचना शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डांस डांडिया रास का आयोजन शनिवार 13 अक्टूबर को किया जाएगा। इस बार का आयोजन सेक्टर-10-11 की डिवाइ¨डग रोड पर स्थित समर ग्रेंड बैंक्वेट सेक्टर-10 में होगा। डांस डांडिया रास का विशेष आकर्षण बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका सुप्रिया जोशी व आशु आफताब होंगे।

आयोजन में राजस्थान एसोसिएशन, हरियाणा डेयरी फार्म, ब्लैक रोज काली मेहंदी, विक्टोरा टूल, लिटिल लॉर्डस प्ले स्कूल, ¨हदुस्तान सिक्योरिटी सहयोगी की भूमिका में हैं। सीए हरीश मंगला, मित्तल ट्रे¨डग कंपनी बल्लभगढ़, श्री दाऊ जी ज्वैलर्स गिफ्ट पार्टनर होंगे। लाभा ग्रुप के चेयरमैन संदीप गुप्ता की ओर से बेहतरीन प्रस्तुति देने वालों को सूट दिए जाएंगे। डांडिया उत्सव में अलग-अलग वर्गों में भी कई पुरस्कार दिए जाएंगे। समर ग्रेंड बैंक्वेट वेन्यू पार्टनर हैं। डांस डांडिया रास में प्रवेश निश्शुल्क रहेगा। इसके लिए पास दैनिक जागरण कार्यालय फरीदाबाद और आयोजन स्थल समर ग्रेंड से लिए जा सकते हैं। इनको मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

-बेस्ट डांडिया कपल पुरस्कार

-बेस्ट डांडिया ड्रेस पुरस्कार

-बेस्ट फैमिली पुरस्कार एंड कई अन्य।