सूरजकुंड रोड पर हादसे में दो युवकों की मौत
जासं, फरीदाबाद: सूरजकुंड क्षेत्र में तड़के 5.30 बजे मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास डिवाइडर से मोटरसाइकि
जासं, फरीदाबाद: सूरजकुंड क्षेत्र में तड़के 5.30 बजे मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास डिवाइडर से मोटरसाइकिल टकराने के कारण दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान प्रह्लादपुर दिल्ली निवासी विपिन कुमार और उसके साथी शिव दुर्गा विहार निवासी विनोद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों सुबह मोटरसाइकिल पर सूरजकुंड की तरफ जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मोटरसाइकिल की रफ्तार भी ज्यादा बताई जा रही है। जिससे वे घिसटते हुए करीब 100 मीटर दूर तक गए। आवाज सुनकर लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों को बादशाह खान अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों विपिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।