Move to Jagran APP

आइएमटी में सिसकियां बनकर दफन हैं द¨रदगी की कई कहानियां

फरीदाबाद आगरा नहर किनारे आइएमटी में द¨रदगी की कई कहानियां सिसकियां बनकर दफन हैं। ये सिसकियां उन लड़कियों की है जिन्हें सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपितों ने शिकार बनाया। लोकलाज ने लड़कियों की सिसकियों को चीख नहीं बनने दिया यानि मामले पुलिस के सामने नहीं आ पाए। इससे दुष्कर्म के इन आरोपितों का हौसला बढ़ता चला गया। सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों के मुंह खून लगा हुआ था, वे यहां पहले भी ऐसी वारदातें कर चुके हैं। आरोपित यहां अंधेरे में शिकारी की तरह दबे पांच घूमते थे। आगरा नहर किनारे यह बेहद सुनसान क्षेत्र है। चारों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। प्रेमी जोड़े इस जगह को मिलने के लिए बेहद मुफीद समझते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:35 PM (IST)
आइएमटी में सिसकियां बनकर
दफन हैं द¨रदगी की कई कहानियां
आइएमटी में सिसकियां बनकर दफन हैं द¨रदगी की कई कहानियां

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद : आगरा नहर किनारे आइएमटी में द¨रदगी की कई कहानियां सिसकियां बनकर दफन हैं। ये सिसकियां उन लड़कियों की है जिन्हें सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपितों ने शिकार बनाया। लोकलाज ने लड़कियों की सिसकियों को चीख नहीं बनने दिया यानि मामले पुलिस के सामने नहीं आ पाए। इससे दुष्कर्म के इन आरोपितों का हौसला बढ़ता चला गया। सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों के मुंह खून लगा हुआ था, वे यहां पहले भी ऐसी वारदातें कर चुके हैं। आरोपित यहां अंधेरे में शिकारी की तरह दबे पांव घूमते थे। आगरा नहर किनारे यह बेहद सुनसान क्षेत्र है। चारों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। प्रेमी जोड़े इस जगह को मिलने के लिए बेहद मुफीद समझते हैं। जैसे ही कोई प्रेमी जोड़ा यहां पहुंचकर बातचीत शुरू करता, ये लड़के को काबू कर लड़की से द¨रदगी करते और छोड़ देते। लड़कियां बदनामी के डर से अपनी सिसकियों को दबा गईं। इस तरह द¨रदों की हिम्मत बढ़ती चली गई। आरोपित करीब डेढ़ साल से यहां सक्रिय थे। वे यहां से गुजरने वाले युवकों से भी छीनाझपटी करते थे। हालांकि इस संबंध में पुलिस की जांच टीमें अभी खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में आरोपितों से पूछताछ नहीं की गई है। शनिवार को उन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, तभी तस्वीर साफ होगी। पुलिस आयुक्त अमिताभ ढिल्लो ने भी कहा है कि आरोपितों से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने यहां पहले भी इस तरह की वारदातें की हुई हैं या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी के साथ इन्होंने वारदात की हुई है तो वे पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे सकते हैं। इससे आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात उन प्रेमी जोड़ों के लिए सबक की तरह है जो मिलने के लिए अंधेरे व सुनसान जगहों की तलाश करते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.