साध्वी से छेड़छाड़ व मारपीट
सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम में रहने वाली साध्वी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सूरजकुंड थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 मई की है। पता लगा है कि इस आश्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीठ द्वारा संचालित किया जा रहा है।
जासं, फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम में रहने वाली साध्वी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सूरजकुंड थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 मई की है। पता लगा है कि इस आश्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ द्वारा संचालित किया जा रहा है।
साध्वी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 22 मई देर शाम आश्रम में आरती कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सतपाल, उसकी पत्नी आ गई। दोनों उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और सतपाल ने कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। साध्वी का आरोप है कि आसपास के लोग आश्रम की दीवार फांदकर अंदर आ जाते हैं। कुछ युवक यहां नशा करते हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। यहां आसपास रहने वाले कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर ऐसी हरकत करते हैं, ताकि यह आश्रम खाली हो जाए और वह कब्जा कर सकें। साध्वी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-अमन, प्रभारी, सूरजकुंड थाना।