दिल्ली गया व्यक्ति संदिग्ध हालत में गायब
महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ से बृहस्पतिवार को किसी काम के लिए दिल्ली सदर बाजार के लिए निकला व्यक्ति संदिग्ध हालत में गायब हो गया। पुलिस ने परिवार जनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 05:57 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ से बृहस्पतिवार को किसी काम के लिए दिल्ली सदर बाजार के लिए निकला व्यक्ति संदिग्ध हालत में गायब हो गया। पुलिस ने परिवार जनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। महावीर कॉलोनी निवासी पंकज ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बीर सिंह (56 साल) बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे दिल्ली सदर बाजार के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उनका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें